मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली। भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा केरल में ओणम त्योहार के लिए भी 100 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ मिलकर ओडिशा के पुरी शहर में भगवान जगन्नाथ की आगामी रथ यात्रा के लिए भारतीय रेलवे की तैयारियों का जायजा लिया।

अश्विनी वैष्णव ने भीड़ प्रबंधन, यात्रियों की आवाजाही और ऑपरेशनल तैयारियों सहित रेलवे की व्यवस्थाओं का समग्र मूल्यांकन किया। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने उन्हें त्योहार के सुचारू संचालन के लिए की गई एकीकृत व्यवस्थाओं और विस्तृत ऑपरेशनल योजना के बारे में जानकारी दी।

सीएम माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ पवित्र शहर पुरी में नई 'पुरी-कोरापुट-पुरी' ट्रेन का उद्घाटन किया, जो श्रीक्षेत्र को शबर श्रीक्षेत्र से सीधे जोड़ती है। तटीय, पश्चिमी और दक्षिणी ओडिशा को जोड़ने वाली यह नई ट्रेन जगन्नाथ भक्तों के लिए एक अनूठा उपहार है। इस शुभ अवसर पर भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए रेलवे की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। यात्रा में लाखों भक्तों की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए, भारतीय रेलवे ने सैकड़ों विशेष ट्रेनें चलाने, बड़े होल्डिंग एरिया, खान-पान और अतिरिक्त टिकट काउंटर जैसी अपनी सेवाओं को मजबूत किया है।

उन्होंने आगे लिखा कि पीएम मोदी के के नेतृत्व में राज्य में सालाना रेलवे बजट में काफी बढ़ोतरी हुई है और इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व बदलाव हो रहा है। 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत, पुरी रेलवे स्टेशन को भी उसकी सांस्कृतिक भव्यता को ध्यान में रखते हुए विश्व-स्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रभु के आशीर्वाद से, यह सर्वांगीण विकास और राज्य के सभी जिलों तक रेल कनेक्टिविटी हमें एक समृद्ध ओडिशा और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में और आगे ले जाएगी।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में निर्माणाधीन पुरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में चल रहे विभिन्न विकास एवं आधुनिकीकरण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने, स्टेशन की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने तथा महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा सहित वर्षभर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया।

पात्रा ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, ताकि देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा ज्यादा सुविधाजनक और आसान हो सके।

पुरी-कोरापुट एक्सप्रेस का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने लिखा कि तटीय इलाकों को पहाड़ी क्षेत्रों से जोड़ने वाली इस नई रेल सेवा की शुरुआत से ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। पर्यटन, व्यापार, कारोबार और परिवहन को नई गति देने के साथ-साथ, इसके राज्य के समग्र विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें