मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

बेकाबू कार श्रद्धालुओं पर चढ़ी, सात साल के मासूम की मौत, छह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बेकाबू कार श्रद्धालुओं पर चढ़ी, सात साल के मासूम की मौत, छह घायल

जैसलमेर। रामदेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत छह लोग घायल हो गए। हादसा नोखा चौराहे के पास उस समय हुआ जब श्रद्धालु मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 11 बजे की है। वीरमदेवरा की ओर से आ रही एक कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क पर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। इसके बाद कार पास में लगे टीन शेड के पोल से जा टकराई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में सात वर्षीय माहिर पुत्र बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक सहित अन्य छह लोग घायल हो गए। मृतक और घायल सभी श्रद्धालु पाली जिले के झंवरिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार, घायल श्रद्धालुओं में माहिर की मां ललिता, भाई रियान (2), विवान (3.5), सुमित्रा (32) और वर्षा (10) शामिल हैं। सभी लोग बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार के सामने अचानक एक गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को साइड में मोड़ा, जिससे कार असंतुलित होकर पहले माहिर को चपेट में लेती हुई अन्य श्रद्धालुओं से टकरा गई और फिर टीन शेड के पोल में जा घुसी।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को रामदेवरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पोकरण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें