मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:21 · नई दिल्ली संस्करण

झुंझुनू में अनियंत्रित कैंपर ने बाइक को रौंदा! दो युवकों की मौके पर ही मौत, इलाके में मातम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झुंझुनू में अनियंत्रित कैंपर ने बाइक को रौंदा! दो युवकों की मौके पर ही मौत, इलाके में मातम

झुंझुनू। झुंझुनू जिले में शुक्रवार रात करीब बारह बजे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक होटल में खाना खाने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को कैंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरे युवक को गंभीर हालात में उपचार के लिए सीकर भेजा गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कैंपर का टायर फटने से उसमें आग लग गई। दोनों युवक हांसलसर गांव के रहने वाले थे। मामला बड़ागांव में गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में का है।

गुढ़ागौड़जी थानाधिकारी इंद्र प्रकाश यादव ने बताया कि दोनों युवक शुक्रवार रात 12 बजे होटल से खाना खाकर वापस अपने बाइक से लौट रहे थे। कैंपर ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने सीकर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक प्रदीप राव (30) पुत्र इंद्राज राव और सुभाष (32) पुत्र महिपाल दोनों हांसलसर गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने दो युवकों की मौत से आक्रोश होकर घटनास्थल पर नारेबाजी करनी शुरू कर दी।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने कैंपर में सवार दो लोगों को पकड़ लिया। वहीं दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने समझाइश कर स्थिति को संभाला। थानाधिकारी ने बताया कि कैम्पर की टक्कर दो युवकों की मौत हुई है। हादसे बाद कैम्पर चालक ने भागने की कोशिश की, आधा एक किलोमीटर भागे, मगर टायर ब्लास्ट हो गया। इससे आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर और एक अन्य युवक को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ कर रहे हैं। परिजनों ने रिपोर्ट दी है।

थानाधिकारी ने बताया कि मृतक प्रदीप राव (30) कुंवारा था। माता-पिता का पांच साल पहले निधन हो गया था। एक छोटी बहन है और एक बड़ा भाई है। जो टैक्सी ड्राइवर है। फिलहाल प्रदीप कोई काम नहीं करता था। वहीं मृतक सुभाष (32) खेती करता था। बड़े भाई की 8 साल पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। प्रदीप की एक बड़ी बहन है। जिसकी शादी हो चुकी है। दोनों दोस्त थे और साथ ही रहते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें