मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

वर्ल्ड कप से पहले जितना हो सके टी20 क्रिकेट पर हमारा मुख्य फोकस है: लौरा वोलवार्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
वर्ल्ड कप से पहले जितना हो सके टी20 क्रिकेट पर हमारा मुख्य फोकस है: लौरा वोलवार्ड

माउंट माउंगानुई,। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 12 जून से होगी, जिससे पहले साउथ अफ्रीकी टीम 15 मार्च से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी। साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोलवार्ड के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज का प्रत्येक मैच टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर है।

दोनों देशों की महिला टीमें 15-25 मार्च के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगी। इसके बाद 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह सभी मैच न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेले जाने हैं।

टी20 सीरीज की पूर्व संध्या पर लौरा वोलवार्ड ने कहा, "यह बहुत बढ़िया है। मुझे लगता है कि जब हम यहां हैं, तो हमें कुछ और मैच भी खेलने चाहिए, खासकर तब जब वर्ल्ड कप बिल्कुल करीब है।

जाहिर है, हमारा मुख्य फोकस यही है कि हम जितना हो सके, उतना टी20 क्रिकेट खेलें। पांच मुकाबलों की सीरीज आपको कुछ नई चीजें आजमाने का मौका भी देती है। आपके पास इतने मैच होते हैं कि आप अपनी रणनीति में यहां-वहां कुछ छोटे-मोटे बदलाव कर सकें। यह एक बहुत अच्छी पहल है। उम्मीद है कि हम यह सीरीज जीतेंगे।

एक ओर 15 मार्च से महिलाओं की टीम टी20 सीरीज खेलेगी, तो दूसरी तरफ इसी दिन से दोनों देशों की पुरुष टीम भी टी20 सीरीज की शुरुआत करेगी। यह व्यवस्था एक ऐतिहासिक 'डबल-हेडर' का हिस्सा है। यह पहली बार हो रहा है जब साउथ अफ्रीका की दोनों टीमें (पुरुष और महिला) एक ही देश के खिलाफ लगातार मैचों की पूरी सीरीज खेल रही हैं। इसे लेकर लौरा वोलवार्ड बहुत उत्साहित हैं।

इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की पुरुष टीम की कमान केशव महाराज संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा, "यहां आकर ऐसा लगता है जैसे हम सब एक ही बड़ी टीम का हिस्सा हैं। हम एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव और जानकारी साझा करते हैं और आपस में बातचीत करते हैं।

साथ ही, यह देखना भी मेरे लिए बहुत मजेदार होता है कि वे चीजों को किस तरह से संभालते हैं। ऐसा बहुत कम होता है कि दोनों टीमें एक साथ किसी दौरे पर हों, लेकिन मुझे लगता है कि क्रिकेट के लिहाज से भी यह बहुत शानदार होगा कि हमारे मैच के बाद हम उनकी टीम का मैच देखें।"

पुरुष टीम के कार्यवाहक कप्तान ने भी दुनियाभर में महिला क्रिकेट के बढ़ते कद को लेकर अपनी सहमति जताई। उन्होंने कहा, "महिला क्रिकेट ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रगति की है।

यह बहुत अच्छी बात है कि उन्हें भी अब अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच मिल रहा है। महिला टीम ने कुछ शानदार क्रिकेट खेला है। उन्होंने कुछ बहुत ही रोमांचक क्रिकेट मैच खेले हैं जो आखिरी पल तक चले- हमारे लिए भी इसे लाइव देखने का मौका मिलना बहुत रोमांचक है।"

पिछली बार जब प्रोटियाज महिला टीम का सामना व्हाइट फर्न्स से हुआ था, तो वह दुबई में टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में था, जहां व्हाइट फर्न्स ने ट्रॉफी जीती थी। इस बीच, प्रोटियाज पुरुष टीम का सामना इसी महीने की शुरुआत में कोलकाता में मेंस टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में ब्लैककैप्स से हुआ था, जहां उन्हें नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें