मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ हमारी लड़ाई पूरी ताकत से जारी है : सिरसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ हमारी लड़ाई पूरी ताकत से जारी है : सिरसा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है, लेकिन दिल्ली की हवा में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि दिल्ली की पूर्व आम आदमी पार्टी सरकार लगातार भाजपा सरकार पर आरोप लगा रही है।

इस बीच, दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि डस्ट प्रदूषण के खिलाफ हमारी सरकार पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ रही है और हमारी कोशिश है कि दिल्ली के लोगों को स्वच्छ हवा मिल सके।

मंत्री मनजिंदर सिरसा ने एमसीडी, डीडीए और एसडीएम अधिकारियों के साथ वसंत विहार और वसंत कुंज के इलाकों का निरीक्षण किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान सिरसा ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण कंस्ट्रक्शन डस्ट और टूटी सड़कों से बढ़ने वाला पीएम स्तर है। हमने दिल्ली के 62 प्रदूषण हॉटस्पॉट्स को वैज्ञानिक रूप से चिन्हित किया है, जबकि पहले सिर्फ 13 हॉटस्पॉट दर्ज थे। इन नए हॉटस्पॉट्स की पहचान से हमें पता चला है कि कहां ट्रैफिक की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है और कहां डस्ट इसकी मुख्य वजह है।

हम हर हॉटस्पॉट पर लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन अभी भी सुधार की काफी जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जब तक डस्ट मिटिगेशन पर जमीन पर सख़्त और प्रभावी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक दिल्ली की हवा साफ नहीं हो सकती। यही वजह है कि डस्ट प्रदूषण के खिलाफ हमारी लड़ाई पूरी ताकत से जारी है।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर बहुत काम करने की ज़रूरत है और सफाई व्यवस्था में बड़ी कमियां हैं। मौजूदा बुनियादी ढांचा बहुत खराब हालत में है। दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर समस्या, पीएम10, मुख्यत सड़कों के खराब रखरखाव के कारण है।

हम इसे सुधारने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, धूल धुंध में बदल रही है। पराली का इसमें बड़ा योगदान है, लेकिन बुवाई का मौसम शुरू होने के साथ, इसका प्रभाव कम होने लगेगा।

वहीं, मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आज से दिल्ली के सभी मंत्री सड़कों पर उतर आए हैं और व्यापक स्वच्छता अभियान चला रहे हैं।

मैं अभी घोंडा पहुंचा हूं और हम दिल्ली में उन सभी जगहों की पहचान कर रहे हैं जहां कूड़ा जमा होता है। लगभग हर दिन हम किसी न किसी जगह का दौरा करेंगे। प्रत्येक मंत्री को एक विशिष्ट क्षेत्र की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

मंत्री आशीष सूद ने प्रदूषण पर कहा कि हम लगातार प्रयास कर रहे हैं, प्रदूषण का स्तर कम किया जा सके। 27 वर्षों से पुरानी सरकारों ने दिल्ली में काम नहीं किया। भाजपा सरकार को थोड़ा समय लगेगा, लेकिन व्यवस्था ठीक करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें