मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

राम राज्य के आदर्शों से प्रेरित है हमारा लोकतंत्र : धनखड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि हमारा लोकतंत्र राम राज्य के आदर्शों से प्रेरित रहा है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हम अयोध्या में रामलला के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के प्रत्यक्षदर्शी बने। हमें साझे सहयोग से देश को आगे ले जाना है।

धनखड़ ने शनिवार को राज्यसभा के 263वें सत्र के समापन पर कहा कि यह 09 दिवसीय बजट सत्र बहुत उपयोगी रहा है। इस दौरान 90 तारांकित और 960 अतारांकित प्रश्नों के उत्तर देने के साथ-साथ सार्वजनिक महत्व के 116 मुद्दों पर चर्चा की गई। सत्र के दौरान कुल उत्पादकता 137 प्रतिशत के प्रभावशाली आंकड़े पर रही। इस सत्र में सदन ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) संशोधन विधेयक, जम्मू और कश्मीर स्थानीय सहित 7 विधेयक भी पारित किए हैं। सदन में इस सत्र में 22 निजी सदस्यों ने विधेयक पेश किए।

धनखड़ ने कहा कि इस सदन से 68 सदस्यों की विदाई हुई है। इनमें से 03 सदस्य जनवरी माह में सेवानिवृत्त हो गए और शेष 65 इस वर्ष फरवरी से जुलाई के बीच सेवानिवृत्त हो जाएंगे। सभी सदस्यों ने राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया है। वह सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें