मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार को नंबर एक बनाना हमारा लक्ष्य : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार को नंबर एक बनाना हमारा लक्ष्य : तेजस्वी यादव

पटना। महागठबंधन में मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने के बाद राजद के नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार को चुनावी प्रचार में निकल गए। पटना से निकलने के पहले उन्होंने कहा कि बिहार को नंबर एक राज्य बनाना उनका लक्ष्य है। इस दौरान उन्होंने एनडीए पर भी निशाना साधा।

उन्होंने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं जो कहता हूं, उसे पूरा करता हूं। झूठे वादे नहीं करता और न ही कच्ची बात करता।

मैं जुबान का पक्का हूं। जो कहा है, वह करूंगा; जो करूंगा, वह कहूंगा। उन्होंने कहा कि बिहार को नंबर एक बनाना हमारा लक्ष्य है।

उन्होंने दावे के साथ कहा, "तेजस्वी बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा तो बिहार की 14 करोड़ जनता को सीएम बनाऊंगा, यानी चिंतामुक्त बनाऊंगा। हमारी सरकार “पढ़ाई, दवाई, कमाई और सुनवाई” वाली होगी।"

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि हमने जो वादा किया है, उन सभी बातों को पूरा करूंगा। हमने कहा है कि हम परिवार के प्रत्येक सदस्य को, जहां सरकारी नौकरी में लोग नहीं हैं, उनको सरकारी नौकरी देंगे। हमने जीविका दीदी के बारे में भी घोषणा की है।

हम सभी एक-एक घोषणा को पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर तेजस्वी जो बोलता है, वह करता है। यह हमने 17 महीने में करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय और रोजगार होगी, ताकि बिहार में विकास और सुशासन की नई नींव रखी जा सके।

उन्होंने आगे एनडीए के जंगलराज के आरोपों को लेकर कहा कि बिहार में 55 से अधिक घोटाले हुए, जिसे प्रधानमंत्री ने खुद एक चुनावी मंच से कहा था। उन घोटालों में जांच का क्या हुआ? आज प्रदेश में दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं। लोगों की हत्या हो रही है; असल में जंगल राज यही है।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अब चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। सभी प्रचार में जोर लगा रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें