मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

बेखौफ अपराधियों का तांडव, ज्वेलर्स शॉप को बनाया निशाना, सब्जी बेच रही महिला को मारी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना ।राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। बेखौफ अपराधी एक बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर का है। जहां अपराधियों ने एक ज्वेलर्स दुकान से चांदी के गहने चुरा फरार हो गए हैं। वहीं इस घटना में अपराधियों ने एक महिला पर गोली भी चलाई है। जानकारी के अनुसार बीती रात चार से पांच हथियारबंद अपराधियों ने पटना के संदलपुर में एक गहनों के दुकान को अपना निशाना बनाया औऱ हथियार के बल पर चांदी के गहने ले उड़े। वहीं इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की जिसमें एक महिला को गोली भी लगी है।बताया जा रहा है कि अपराधी भागते समय फायरिंग भी कर रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद एक सब्जी बेचने वाली महिला के पैर में गोली लग गयी। इस घटना में महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। जिसे इलाज़ हेतू अस्पताल भेज गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच मामले की जांच में लगी हुई है। मामले में सिटी एएसपी सरथ आरएस ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन अपराधियों की जल्द पहचान कर ली जाएगी। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें