मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

धर्म सभा का आयोजन: संवत 2081 मनाये जाने वाले प्रमुख पर्वों का निर्णय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर। नवसंवत्सर- 2081 में आने वाले व्रत, पर्व में तिथि

मतभेद न हो सब पर्व एकमत होकर मनाए जा सकें। इसके लिए रविवार को आर्ष

संस्कृति दिग्दर्शक ट्रस्ट की ओर से पानो का दरीबा स्थित सरस निकुंज आचार्य

पीठ शुक सम्प्रदाय में महन्त अंजन कुमार गोस्वामी व अलबेली माधुरी शरण के

सान्निध्य में धर्म सभा सम्पन्न हुई।

रामपाल ज्योतिषाचार्य

सेवानिवृत्त महाराज संस्कृत कॉलेज की अध्यक्षता में संवत 2081 में जयपुर

में मनाये जाने वाले पर्वों का निर्णय किया गया। जिसमें जय विनोदी पंचांग

कर्ता पं आदित्य मोहन शर्मा, राष्ट्रीय वेधशाला पंचांग कर्ता, ठि. गोविन्द

देव जी के प्रवक्ता मानस गोस्वामी, अलबेली माधुरी शरण, गढ़ गणेश के प्रदीप

औदीच्य,अमित पाराशर, महंत रामरज दास, युवाचार्य अमित शर्मा, कैलाश शर्मा

खौर, हेमन्त शर्मा भांकरोटा, डा प्रशान्त शर्मा, पूर्व मुखी हनुमान जी

मंदिर के नारायण पंचोली, मुरली मनोहर जी मंदिर के स्वामी राघवेंद्र आचार्य

महाराज कावटीयो का खुर्रा श्याम मंदिर के लोकेश मिश्रा हरिसिंह भोमिया के

गोनी महाराज जयपुर के प्रमुख मन्दिरों के महन्त, ज्योतिषाचार्य आदि

गणमान्य लोग उपस्थित रहे। व्रत पर्वों का एक स्वर में सामूहिक निर्णय पर

खुशी जताई और सभी ने एक दूसरे को नव संवत्सर की बधाई दी। प्रवीण बड़े भैया

ने सभी को नव संवत्सर की जयपुर वासियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी और सभी

आगंतुकों का गोविन्द देव जी का दुपट्टा, गोविन्द देव जी का लोकेट प्रसाद

देकर सम्मान किया। इस अवसर पर सरस निकुंज के पंचांग का विमोचन किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें