मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

स्मार्ट मीटर के विराेध में विधानसभा के भीतर और बाहर विपक्ष का प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्मार्ट मीटर के विराेध में विधानसभा के भीतर और बाहर विपक्ष का प्रदर्शन

पटना। बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन विपक्ष ने सदन में स्मार्ट मीटर के मुद्दे को मजबूती के साथ उठाया है और सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की। विपक्षी विधायकाें ने सदन के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया। विपक्ष का कहना है कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार ने गुपचुप तरीके से स्मार्ट मीटर वाली कंपनी से डील की है। किसी भी हाल में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने सदन से निकलने के बाद बताया कि स्मार्ट मीटर जनता को मार रहा है और उनकी जेब को खाली कर रही है। सरकार तमाशा देख रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम लोगों ने पहले ही स्मार्ट मीटर का विरोध किया, अब इसका विरोध और भी ज्यादा तेज होगा।विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच बड़ी डील हुई है और इसी डील के तहत स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है।स्मार्ट मीटर काे लेकर विपक्ष के विरोध करने संबंधी एक सवाल पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इनको प्रदर्शन करने दीजिए। सरकार पूरी तरह से स्मार्ट मीटर में जो गड़बड़ी है उसको ठीक भी कर रही है और लोगों को सही दर पर बिजली भी दे रही है। उन्होंने कहा कि इनका लालटेन का तेल खत्म हो चुका है और लालटेन फूट चुका है। उन्होंने जमीन सर्वे को लेकर बड़ा बयान दे दिया है और कहा है कि जो भी अधिकारी कर्मचारी इसमें भ्रष्टाचार करेंगे उनके खिलाफ सरकार ने कठोर कार्रवाई का निर्णय ले लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें