मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानसभा परिसर में पटना छात्रावास में छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार विधानसभा परिसर में पटना छात्रावास में छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र में कुल 19 बैठकें होंगी। सत्र के प्रारंभ होने से पहले ही विपक्ष ने अपने तेवर दिखाते हुए पटना के छात्रावास में एक छात्रा की मौत को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के विधायक कमरुल होदा बड़ा पोस्टर लेकर परिसर पहुंचे और छात्रा की मौत के मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बच्ची को न्याय मिलना चाहिए। आरोपी सरेआम घूम रहा है और सरकार चुप्पी साधे हुए है।

इधर, राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीट की छात्रा की मौत के मामले में चाहे कोई भी दोषी हो, उसको फांसी की सजा मिलनी चाहिए। सजा नहीं मिलेगी तो प्रदेश की बहू-बेटियों के साथ ऐसा ही होता रहेगा। उन्होंने कहा कि नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुए मामले में अब तक न्याय नहीं मिल पाया है, सरकार कटघरे में है।

सरकार अगर कटघरे में है तो सरकार को जवाब देना चाहिए।

इधर, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने छात्रा की मौत पर विपक्ष के आरोपों को लेकर कहा कि सरकार इस मामले को लेकर संवेदनशील है। मैं खुद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुका हूं। उनकी मांग सीबीआई से जांच कराने की थी। इसके लिए सरकार ने पूरे मामले को सीबीआई जांच को सौंपने की अनुशंसा की है। सीबीआई जांच करेगी और बच्ची को न्याय मिलेगा, सत्य उजागर होगा।

उन्होंने कहा कि हमारी मंशा साफ है कि बच्ची को न्याय मिले और जो भी दोषी हो, उसे सजा मिले। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी आरोपी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। बजट सत्र के दौरान कल यानी मंगलवार को वित्त मंत्री प्रदेश का बजट पेश करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें