मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष की विशेष सत्र की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष की विशेष सत्र की मांग

नई दिल्ली। आईएनडीआई गठबंधन की ‘कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में मंगलवार को बैठक हुई जिसमें 16 विपक्षी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन दलों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर ऑपरेशन सिंदूर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। बैठक के बाद विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने संयुक्त तौर पर पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने विशेष सत्र की अपनी मांग को दोहराया।कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पहलगाम हमला से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘सीज़फायर’ तक की घटनाओं और उसके बाद हुए ‘डिप्लोमेटिक डेवलपमेंट’ पर चर्चा होनी चाहिए। भारत ने क्या पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग कर दिया है? यदि नहीं, तो आगे की रणनीति क्या है? इन सब मुद्दों पर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए। सत्र में सशस्त्र बलों को कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया जाए और उनकी वीरता को सलाम दिया जाए। साथ ही आगे की दिशा पर विचार किया जाए।समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘सीज़फायर’ की घोषणा कर दी। यह भारत के लिए चिंता का विषय है। इन मुद्दों पर चर्चा ज़रूरी है। ट्रंप की घोषणा से भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है। ऐसे में संसद सत्र बुलाना ज़रूरी है।शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि विपक्ष के मुख्य दलों ने प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र पर हस्ताक्षर किए। यह सामान्य पत्र नहीं है। विपक्ष देश की आवाज़ है। पहलगाम की घटना पर विशेष सत्र हो तो देश की "प्रतिष्ठा" बनी रहेगी और जनता को उत्तर मिलेगा।तृणमूल सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने आम आदमी पार्टी के शामिल नहीं होने पर कहा कि हमारी समझ है कि कल शाम छह बजे तक आम आदमी पार्टी भी इसी मुद्दे और भावना के साथ प्रधानमंत्री को पत्र लिखेगी।राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 दिनों में 13 बयान दिए। इन बयानों ने भारत की भावनाओं को ठेस पहुँचाई। देश और समाज के रूप में हम आहत हैं। संसद सत्र बुलाए जाने पर हम एक स्वर में इसपर अपनी बात रख सकते हैं। यह सरकार या विपक्ष का मुद्दा नहीं बल्कि जवाबदेही का विषय है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें