मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव आयोग से मिला विपक्षी प्रतिनिधिमंडल, कहा- डाक मतपत्रों के नतीजे पहले हों घोषित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । विपक्षी पार्टियों का एक प्रतिनिधिमंडल डाक

मतपत्रों की गिनती पहले पूरी कर नतीजे घोषित किए जाने के मुद्दे पर आज

चुनाव आयोग से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से कहा कि उसी का वैधानिक

आदेश (स्टेट्यूटरी आर्डर) है कि पोस्टल बैलट (डाक मतपत्रों) के नतीजे पहले

घोषित होने चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस नेता अभिषेक

मनु सिंघवी ने चुनाव आयोग से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह

बातें कहीं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का यह वैधानिक आदेश रहा है कि डाक

मतपत्रों की गिनती पहले की जाती है और ईवीएम से पहले ही उसके नतीजे भी बताए

जाते हैं।

सिंघवी ने कहा कि डाक मतपत्र अक्सर कई बार चुनाव के

नतीजे पलटने की क्षमता रखते हैं। हाल ही में चुनाव आयोग ने गाइडलाइन के

जरिए इस नियम को हटाया है। हमारा मानना है कि इस तरह के नियमों को गाइडलाइन

के माध्यम से नहीं पलटा जा सकता। समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए यह नियम

बेहद जरूरी है।

प्रतिनिधिमंडल में वाम नेता डी. राजा और सीताराम येचुरी, द्रमुक नेता टीआरबालू, समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें