मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा में वफ्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर चर्चा की मांग पर विपक्ष का हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विधानसभा में वफ्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर चर्चा की मांग पर विपक्ष का हंगामा

पटना। बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रश्न उत्तर काल कार्य स्थगन प्रस्ताव में वफ्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर चर्चा की मांग की गई लेकिन विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने इस विषय पर चर्चा से इंकार कर दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह मामला भारत सरकार से जुड़ा हुआ है। इसलिए इसपर चर्चा से कोई मतलब यहां नहीं रह जाता।

इसके बाद विपक्ष के विधायक सदन के अंदर हंगामा करने लगे। इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार को तानाशाही सरकार बताया।

सदन की कार्यवाही से पहले आज विधानसभा परिसर में बैनर-पोस्टर लेकर महागठबंधन के विधायकों ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राजद विधायक व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम साहिन ने कहा कि यह विधेयक केंद्र सरकार वापस ले। नीतीश कुमार इस पर चुप्पी तोड़ें। विधानसभा से खिलाफ में प्रस्ताव पारित करें। वक्फ की संपत्ति केंद्र सरकार हड़पना चाहती है। इसके बाद सदन की कार्यवाही भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दी गई।

भोजनावकाश के बाद सदन में घोसी के माले विधायक राम बली सिंह यादव ने विधानसभा में सरकार से सवाल पूछा के खेतों में अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का वादा सरकार कबतक पूरा करेगी? राम बली सिंह यादव ने माधवपुर में खेतों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने का मुद्दा सदन में उठाया। सरकार की तरफ से जवाब देते हुए जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पानी अभी भी जा रहा है। अस्थाई ह्यूम पाइप आउटलेट बनाया गया है, जिससे पानी पहुंचाया जा रहा है। सरकार इसको लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है कि जो नहरें हैं उसमें लाइनिंग का काम करा दिया जाए। नहरों को पक्का करा दिया जाए लेकिन उसमें अवरोध हो रहा है।

उन्होंने माले विधायक से कहा कि वह आपका इलाका है, वहां सहयोग करिए कि खेतों के अंतिम छोर तक पूरा पानी पहुंचाया जा सके। मंत्री के जवाब देने के बाद माले विदायक ने कहा कि मंत्री को जिन अधिकारियों ने सूचना दी है कि पानी पहुंच रहा है, यह पूरी तरह से गलत है। वहां पानी जाने की शुरुआत ही नहीं हो सकी है, मंत्री इसकी जांच कराएंगे? तब मंत्री ने जबाव देते हुए कहा कि जब से विधायक काम शुरू करा देंगे और जहां तक जांच की बात है तो सरकार इसकी जांच कराएगी और जांच कमेटी में माले विधायक भी रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें