मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

युवाओं के लिए मौका, जोधपुर में 1 सितंबर से दूसरी सेना भर्ती रैली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
युवाओं के लिए मौका, जोधपुर में 1 सितंबर से दूसरी सेना भर्ती रैली

जयपुर। राजस्थान सेना भर्ती कार्यालय, जोधपुर द्वारा आयोजित राज्य की दूसरी भर्ती रैली नाै जिलों बाड़मेर, बालोतरा, डीडवाना कुचामन, जालौर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलोदी और सिरोही के लिए राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, जोधपुर में एक सितम्बर से आयोजित की जायेगी। रैली में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार शामिल हाेंगे।

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने जानकारी दी कि

2026 की कॉमन एंट्रेन्स एग्जाम में शामिल हुए लगभग 9,500 उम्मेदवारो को योग्यता के आधार पर इस रैली के लिए अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वी पास और 10वी पास) श्रेणियों के लिये काल - अप जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य के सभी जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) की भर्ती रैली 18 और 19 सितम्बर 2026 को आयोजित की जाएगी।

अग्निवीर क्लर्क-स्टोर कीपर टेक्नीकल के लिए रैली की योजना अक्टूबर 2026 में राजस्थान के सभी जिलों के लिए केन्द्रीय रूप से बनाई गयी है।

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर, मुख्यालय दक्षिण कमान और जोधपुर के नागरिक प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही है और राजस्थान के प्रेरित युवाओं को देश की सेवा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने इस बात पर जोर दिया है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह से स्वचालित चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता के आधार पर चयन सुनिश्चित करती है। तदनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी गयी है कि वह किसी भी दलाल के बहकावे में न आए या धोखाधड़ी या अनुचित साधनों का सहारा न लें।

यह भी सलाह दी जाती है कि उम्मीदवारों को अपनी योग्यता दस्तावेज सिविल प्रशिक्षण अकादमियों या दलालों को न सौपे और अधिसूचना के अनुसार, केवल मांगे जाने पर ही भर्ती कर्मचारियों को दस्तावेज सौंपने चाहिए।

विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है के वे ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) देखे या सेना भर्ती कार्यालय, जोधपुर से संपर्क करे

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें