मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

सेना में भर्ती का मौका, भोपाल में आज से 15 जिलों के अभ्यर्थियों की परीक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सेना में भर्ती का मौका, भोपाल में आज से 15 जिलों के अभ्यर्थियों की परीक्षा

भोपाल,। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज (28 जुलाई) से सेना भर्ती रैली शुरू हो रही है। इसमें भोपाल समेत 15 जिलों के पुरुष उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे।

सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल जयशंकर सिंह ने जानकारी दी गई कि सेना भर्ती रैली 8 अगस्त तक चलेगी। इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी एवं ट्रेड्समैन रैली के साथ एमपी और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए धर्मगुरु और एजुकेशन हवलदार की रैली भी होगी। जिला प्रशासन ने भर्ती रैली की व्यापक स्तर पर तैयारी की है।

इन जिलों के लिए होगी भर्ती

प्रदेश के 15 जिले अशोकनगर, भोपाल, बैतूल, छिंदवाडा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पन्ना, पांढुर्णा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा के पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती रहेगी। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन रैली का आयोजन होगा।

सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 1 से 12 जून तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का परिणाम 12 जुलाई को जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.i) पर अपलोड कर दिया गया है। ऑनलाइन परीक्षा में उर्तीण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उनकी ई-मेल पर भेजा गया है। रैली भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि एवं समय के अनुसार भर्ती रैली स्थान पर प्रवेश दिया जाएगा।

भर्ती में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश पत्र व सभी दस्तावेज रैली अधिसूचना के अनुसार साथ लाने होंगे। आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और इंटरनेट कनेक्शन के साथ स्मार्ट मोबाइल फोन भी लेकर आना अनिवार्य है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें