मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

4 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,तीसरा फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
4 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,तीसरा फरार

पूर्वी चंपारण। जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र के कोटवा रोड स्थित एक पान दुकान के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति अफीम लेकर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पिपराकोठी थाना पुलिस, सशस्त्र बल एवं एसएसबी 71वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग निकला।गिरफ्तार आरोपिताें की तलाशी लेने पर उनके पास से एक-एक किलो के चार पैकेट में कुल 4 किलोग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह खेप मोतिहारी से दिल्ली ले जाने वाले थे।गिरफ्तार आरोपिताे में चन्द्रेश्वर महतो (उम्र 57), ग्राम भीसा, थाना पचरौता, जिला पर्सा (नेपाल) एवं झगड़ू महतो 66 ), ग्राम मठिया, थाना कंगली, जिला पश्चिम चंपारण शामिल है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।फरार आरोपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालने में जुटी है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क का पूरा खुलासा किया जा सके।छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेश पाण्डेय, थानाध्यक्ष बृजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई राकेश पाल सहित अन्य पुलिसकर्मी, सशस्त्र बल एवं एसएसबी 71वीं बटालियन के जवान शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें