मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली हाट में ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित विशेष प्रतीक का मंत्री कपिल मिश्रा ने किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली हाट में ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित विशेष प्रतीक का मंत्री कपिल मिश्रा ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को दिल्ली हाट में ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित एक विशेष प्रतीक (इंस्टालेशन) का उद्घाटन किया। इस विशेष प्रतिकृति को दिल्ली के पर्यटन विभाग द्वारा लगाया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दिए गए संदेश से हुई। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में आतंकवाद के विरुद्ध देश की एकजुटता, सेना के पराक्रम और पाकिस्तान को करारा जवाब देने की संकल्प शक्ति का उल्लेख किया।मंत्री ने कहा कि दिल्ली हाट न केवल राजधानी का सांस्कृतिक केंद्र है, बल्कि देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटकों का प्रिय स्थल भी है। ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित विशेष प्रतिक भारतीय सेना की वीरता और त्याग को श्रद्धांजलि देने का एक प्रयास है। यह विशेष प्रतीक देशवासियों और विदेशी पर्यटकों को भारतीय सेना के अद्भुत साहस और शौर्य की याद दिलाएगा। विशेष प्रतिकृति में प्रतीकात्मक सिंदूर भी रखा गया है, जिसे पर्यटक तिलक के रूप में प्रयोग कर सेना को सम्मान दे सकेंगे। मंत्री ने बताया कि यह विशेष प्रतिकृति दर्शाती है कि किस प्रकार भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया।इस पहल के अंतर्गत दिल्ली के अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार की विशेष प्रतिकृति लगाई जाएंगी। दिल्ली हाट से इसकी शुरुआत की गई है और दिल्ली में आने वाले 15 दिनों तक यह यहां प्रदर्शित की जाएगी। यह आयोजन न केवल भारतीय सेना के पराक्रम का सम्मान है, बल्कि देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने का एक प्रयास भी है। दिल्ली सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें