मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

ऑपरेशन मिलाप: जुलाई में 124 गुमशुदा लोगों को तलाश कर परिजनों से मिलाया, इस साल 990 की हुई वापसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऑपरेशन मिलाप: जुलाई में 124 गुमशुदा लोगों को तलाश कर परिजनों से मिलाया, इस साल 990 की हुई वापसी

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत जुलाई महीने में 124 गुमशुदा लोगों को तलाशकर उनके परिजनों से मिलाने में सफलता हासिल की है। इनमें 43 गुमशुदा या अपहृत बच्चे और 81 वयस्क शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि त्वरित कार्रवाई, तकनीकी जांच और जमीनी स्तर पर चलाए गए व्यापक अभियान की बदौलत यह सफलता मिली है। वहीं वर्ष 2026 में अब तक जिला पुलिस कुल 990 गुमशुदा लोगों को उनके परिवारों तक पहुंचा चुकी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के गुमशुदा होने की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की टीम ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया। जांच के दौरान इलाके में पूछताछ करने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड, बस अड्डों तथा रेलवे स्टेशनों पर गुमशुदा लोगों की तस्वीरें लगाई गईं।बस चालकों, परिचालकों, रेहड़ी-पटरी वालों और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ की गई। स्थानीय मुखबिरों की भी मदद ली गई, जबकि आसपास के थानों और अस्पतालों का रिकॉर्ड भी खंगाला गया। इन समन्वित प्रयासों के चलते 1 जुलाई से 31 जुलाई के बीच 124 गुमशुदा लोगों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों को सौंप दिया गया।जिले के विभिन्न थानों ने इस अभियान में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। सबसे अधिक सफलता कापसहेड़ा थाना पुलिस को मिली, जिसने 14 नाबालिग बच्चों और 14 वयस्कों समेत कुल 28 लोगों को तलाशा। वसंत कुंज साउथ थाना ने 17, सागरपुर थाना ने 15, पालम विलेज थाना ने 11 तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने 10 गुमशुदा लोगों को बरामद किया। इसके अलावा आर.के. पुरम थाना ने नौ, डीएमपीयू ने 13 वयस्क, वसंत कुंज नॉर्थ ने पांच, किशनगढ़ ने पांच, दिल्ली कैंट ने चार, सरोजिनी नगर ने तीन, साउथ कैंपस और एस.जे. एन्क्लेव थाना ने दो-दो लोगों को तलाशकर परिवारों से मिलाया।पुलिस के अनुसार, जुलाई में बरामद किए गए लोगों में कई ऐसे भी थे, जो पिछले वर्षों से लापता थे। इनमें वर्ष 2020 के 12, वर्ष 2021 का एक, वर्ष 2024 के पांच और वर्ष 2025 के दो मामले शामिल हैं। वहीं वर्ष 2026 के दौरान गुमशुदा हुए 104 लोगों को भी इसी अवधि में तलाश लिया गया।दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस के मुताबिक, 1 जनवरी से 31 जुलाई 2026 तक कुल 990 गुमशुदा लोगों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाया गया है। इनमें 269 बच्चे और 721 वयस्क शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत भविष्य में भी गुमशुदा बच्चों और वयस्कों की तलाश के लिए इसी तरह तकनीकी संसाधनों और जमीनी स्तर पर समन्वित प्रयासों को जारी रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को उनके बिछड़े अपनों से मिलाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें