मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

ऑपरेशन क्लीन स्वीप: दिल्ली पुलिस ने 260 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, नशीले पदार्थ बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऑपरेशन क्लीन स्वीप: दिल्ली पुलिस ने 260 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, नशीले पदार्थ बरामद

नई दिल्ली। देश की राजधानी को नशा तस्करों से मुक्त कराने और अवैध प्रवासियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी रेंज के सभी थाना क्षेत्रों में यह सघन अभियान चलाया। पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत 260 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस के इस व्यापक अभियान के लिए 30 टीमें बनाई गईं, जिनमें कुल 600 पुलिसकर्मी तैनात थे और इसका नेतृत्व डीसीपी द्वारका, पश्चिम और बाहरी जिलों के मार्गदर्शन में किया गया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि टीमों ने बिंदापुर, डाबरी, उत्तम नगर, मोहन गार्डन, तिलक नगर और निहाल विहार जैसे क्षेत्रों में सघन जांच की, जहां अनधिकृत रूप से कई विदेशी नागरिक रह रहे थे। गिरफ्तार किए गए 260 व्यक्तियों में 210 पुरुष शामिल हैं। पकड़े गए लोगों में नाइजीरिया के सबसे ज्यादा नागरिक थे

इसके अलावा आइवरी कोस्ट, लाइबेरिया, सेनेगल, सिएरा लियोन, घाना, कैमरून और युगांडा के नागरिकों को भी पकड़ा गया।

गिरफ्तारी के दौरान कई अफ्रीकी नागरिकों के पास नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए। उनके पास निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रहने वाले या समाप्त हो चुके वीजा-पासपोर्ट पाए गए। इस संबंध में अपराधियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम और 14सी विदेशी अधिनियम के तहत 26 मामले दर्ज किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, अवैध रूप से विदेशी नागरिकों को किराए पर मकान देने वाले 25 से ज्यादा मकान मालिकों की पहचान की गई है और उनके खिलाफ भी उचित कानूनी धाराओं के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

हालांकि सत्यापन के बाद वैध दस्तावेज वाले कुछ अफ्रीकी नागरिकों को रिहा कर दिया गया।

नशे और अवैध प्रवासियों की इस दोहरी बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए दिल्ली पुलिस का यह सख्त रुख एक बड़ी सफलता है। दस्तावेजों का सत्यापन और आगे की मामला पंजीकरण प्रक्रिया जारी है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी जारी रहेगी, जिनके पास भी सही दस्तावेज पाए जाएंगे, उन नागरिकों को छोड़ दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें