मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:56 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में नापतौल विभाग को बम धमकी, RDX का दावा, पुलिस सर्च जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपाल में नापतौल विभाग को बम धमकी, RDX का दावा, पुलिस सर्च जारी

भोपाल। मध्य पदेश की राजधानी में धमकी भरे ई-मेल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एमपी नगर स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय को मंगलवार काे एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया।मंगलवार को भेजे गए एक ई-मेल में दावा किया गया कि कार्यालय परिसर में ड्रोन के जरिए चार छोटे आरडीएक्स बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 2 बजे विस्फोट करेंगे। ई-मेल में कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकालने की चेतावनी भी दी गई थी। सूचना मिलते ही एमपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कार्यालय परिसर में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। एहतियात के तौर पर सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया।एमपी नगर थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने बारीकी से जांच की, लेकिन मौके पर कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, एक दिन पहले भी इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसमें पुलिस की तलाशी प्रक्रिया को परखने की बात कही गई थी। इस घटना को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान में जुटी है और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें