नवादा में दिनदहाड़े बदमाशों ने जीविका मोबलाइजर महिला को चाकू से गोदा, हालात चिंताजनक
नवादा,।नवादा जिले के रजौली थानाक्षेत्र के नगर पंचायत में
बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक महिला को चाकू से गोद कर गंभीर रूप
से घायल कर दिया। महिला को चिंताजनक हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया
है । घटना नगर पंचायत क्षेत्र के टकुआटांड़ स्थित वार्ड नंबर 3 में घटी है।
घटना के समय महिला के साथ रही एक अन्य महिला ने घटना के बाद जोर- जोर से
चिल्लाने लगी ।जिसके बाद आसपास के लोगों को आता देख बदमाश घटनास्थल से भाग
निकले।
घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से उक्त महिला को इलाज के
लिए रजौली अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉ सतीश चंद्र ने प्राथमिक
इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया।
डॉ. सतीश
चंद्र ने बताया कि महिला के शरीर पर चाकुओं से एक के बाद एक कई वार किए गए
हैं,जिससे महिला के गर्दन और पीठ के आसपास के जख्म का निशान है। महिला के
शरीर से रक्त का स्राव ज्यादा होने के कारण उक्त महिला की हालत नाजुक बनी
हुई है,जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जख्मी
महिला ने बताया कि चाकू से हमला करने वाला बदमाश कादिरगंज के पचम्बा निवासी
शिवपूजन कुमार है। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नही चल
सका है।वहीं घटना की सूचना के बाद एसआई दशरथ चौधरी अनुमंडलीय अस्पताल
पहुंचे और जख्मी महिला और उसके परिजनों से आवश्यक पूछताछ किया।
घायल
महिला की पहचान नगर पंचायत के विनोवानगर निवासी अनिता देवी के रूप में की
गई है।उक्त महिला जीविका से जुड़ी है और वर्तमान में कम्युनिटी मोबलाइजर
यानी सीएम के पद पर कार्यरत है। नवादा सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने स्थिति
के गंभीरता को देखते हुए घायल महिला को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल
भेज दिया है।




