मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार चल रही है- गहलोत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार चल रही है- गहलोत

जयपुर। पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्‍य सरकार पर भ्रष्टाचार के कारण जल जीवन मिशन को फेल करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार चल रही है।गहलोत ने जल जीवन मिशन के तहत जल कनेक्शनों की गिरावट को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 2024-25 के बजट में 25 लाख जल कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत देने की घोषणा की परन्तु केवल 9 लाख 44 हजार कनेक्शन ही दे सकी जो कांग्रेस सरकार द्वारा 2022-23 में लगाए गए 13 लाख 88 हजार व 2023-24 में लगाए गए 12 लाख 17 हजार से भी कम था।सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर गुरुवार को पोस्‍ट करते हुए उन्‍होंने लिखा कि राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार चल रही है। बजट वर्ष 2025-26 में 20 लाख नल कनेक्शन देने की घोषणा की गई परन्तु आज इस बजट वर्ष के 6 महीने बीत जाने के बाद भी केवल 97 हजार कनेक्शन जारी किए जा सके हैं। इस औसत से इस बजट वर्ष में केवल 2 लाख कनेक्शन जारी होंगे। यह भाजपा की झूठ उजागर करता है।पूर्व मुख्‍यमंत्री ने आरोप लगाया कि अब यह सामने आया है कि इस योजना को लागू कर रहे पीएचईडी विभाग के छह एडिशनल चीफ इंजिनियर, तीन सुप्रिटेंडेंट इंजिनियर, 17 एक्सईएन को केवल इसलिए लम्बे समय से एपीओ किया हुआ है और अपने चहेते अधिकारियों को डबल चार्ज दिया हुआ है। इसकी वजह क्या है? क्या भ्रष्टाचार की इस नीयत के कारण ही भाजपा सरकार में जल जीवन मिशन फेल हो रहा है?गहलोत ने कहा, 11 अक्टूबर को जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल राजस्थान आ रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री से पूछना चाहिए कि डबल इंजन सरकार में राजस्थान में जल जीवन मिशन की दुर्गति क्यों हो रही है?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें