मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

गरीबों की उन्नति के लिए केवल भाजपा ही 'स्वच्छ तरीके' से काम कर रही है : जेपी नड्डा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि केवल भाजपा ही गरीबों की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए "स्वच्छ" तरीके से काम कर रही है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने केवल गरीबी उन्मूलन का नारा दिया लेकिन नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। जेपी नड्डा गुरुवार को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि अन्य सभी पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनके नेता या तो जेल में हैं या जमानत पर हैं। "केवल भाजपा ही गरीबों और देश की साफ-सुथरी प्रगति सुनिश्चित कर रही है। बाकी सभी पार्टियां भ्रष्टाचार करती हैं।" नड्डा ने आगे कहा, "चाहे वह सोनिया (गांधी), राहुल (गांधी) या लालू प्रसाद हों, वे सभी जमानत पर बाहर हैं। सोरेन जेल में हैं।"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल के दौरान देश की 50 फीसदी आबादी गरीबी में जी रही थी, लेकिन इंदिरा गांधी के सत्ता में आने के बाद यह अनुपात बढ़कर 60 फीसदी हो गया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने गरीबों के नाम पर केवल नारे दिए, ड्राइंग रूम में योजनाएं बनाईं लेकिन उन्हें कभी लागू नहीं किया गया।"

शहर के दो दिवसीय दौरे पर आए जेपी नड्डा ने मुंबई के सभी 36 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा नेताओं से सोशल मीडिया का उपयोग करने और प्रमुख हस्तियों का समर्थन लेने का आग्रह किया और यह सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाने की आवश्यकता पर बल दिया कि पार्टी की विचारधारा जमीनी स्तर तक पहुंचे। उन्होंने बीजेपी नेताओं से विपक्ष के हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने का भी आग्रह किया। नड्डा ने मुंबई में सभी छह लोकसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक की भी अध्यक्षता की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें