मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

भारत‑साउथ अफ्रीका वनडे मैच के लिए आज शाम पांच बजे से फिर शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारत‑साउथ अफ्रीका वनडे मैच के लिए आज शाम पांच बजे से फिर शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को दूसरा वन डे मैच खेल जाएगा। इस मैच के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन टिकट बुकिंग की साइट आज शुक्रवार शाम 5 बजे से खोल दी जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने टिकटजिनी डॉट इन को जिम्मेदारी दी है। इससे पूर्व 22 नवंबर को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर बुकिंग साइट ओपन होने के बाद 5 बजकर 20 मिनट पर ही बंद कर दिया गया था। इस 16 मिनट में ही 18 हजार टिकटों की बुकिंग का दावा क्रिकेट संघ ने किया है।संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया था कि बुकिंग साइट पर एकाएक बढ़े दबाव के कारण सर्वर जाम होने का खतरा था, इसलिए पहले चरण की साइट बंद करने के बाद दूसरे चरण की बुकिंग आज शुक्रवार को शुरू कर दी जाएगी। इस दूसरे चरण में भी एक आईडी पर केवल चार टिकटें दी जाएंगी। टिकट बुक होने के बाद इसके फिजिकल टिकट के लिए ऑनलाइन बुक कराने वालों को अपने स्मार्टफोन के साथ राजधानी के बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम के काउंटर में आना होगा। यह काउंटर 24 नवंबर से खोला गया, जो 2 दिसंबर को शाम तक रहेगा। 50 हजार से अधिक दर्शक क्षमता वाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट संघ ने 46 हजार टिकटों के बिक्री की जानकारी दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें