मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

ऑनलाइन जूनियर शतरंज में मुंबई के अथर्व ने मारी बाजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

किशनगंज,।

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में चेस क्रॉप्स के तत्वावधान में रविवार को

एक निःशुल्क ऑनलाइन जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें

देश-विदेश के करीब दो दर्जन खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघ के मानद महासचिव

शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा चेस क्रॉप्स के सीईओ कमल

कर्मकार ने सूचित किया कि इस प्रतियोगिता में नवी मुंबई निवासी समीर कुमार

सिन्हा व मनीषा सिन्हा के पुत्र तथा न्यू होराइजन स्कॉलर्स स्कूल एरोली,

नवी मुंबई के वर्ग 6 के छात्र अथर्व समीर सिन्हा ने बाजी मारी।

इसके

द्वितीय से छठे स्थानों पर क्रमशः अपने जिले की धान्वी कर्मकार, अथर्व

राज, सुरोनोय दास एवं हिमांश जैन ने जगह बनाई। 7वां स्थान दुबई के आरुष

चौधरी को प्राप्त हुआ। वहीं 8वें स्थान पर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की

अनाया साह काबीज हुई। पटना की आरुही राज 9वें स्थान पर रही। जबकि 10वां

स्थान किशनगंज के देवराज सिन्हा को प्राप्त हुआ। इस्लामपुर के अंकुश बेन ने

11वें स्थान पर अपना कब्जा जमाया। किशनगंज की पलचीन जैन 12वें स्थान पर

रही। अरुणाचल प्रदेश के वैभव दुगर को 13वां स्थान प्राप्त हुआ। दुबई की

आरसी तिवारी एवं कनाडा की जियाना रहमान को क्रमशः 14वें और 15वें स्थानों

पर तथा अन्य को आगे संतोष करना पड़ा। जिला शतरंज संघ से जुड़े दर्जनों

पदाधिकारियों ने देश-विदेश के इन जूनियर शतरंज खिलाड़ियों को उनके इन

उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें