मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन अपडेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति

के लिए विद्यार्थियों द्वारा पेपरलेस ऑनलाइन आवेदन पत्र पंजीकरण कर, आवेदन

पत्र भरने तथा शिक्षण संस्थाओं द्वारा नवीन पंजीयन या पूर्व पंजीकृत की

मान्यता एवं पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर अपडेट करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

तक बढ़ा दी गई है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त

निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में राजस्थान के

मूल निवासियों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना

(पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछडा वर्ग आर्थिक पिछडा वर्ग,

विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु , मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर

मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में राज्य की राजकीय एवं निजी मान्यता

प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर की राजकीय, राष्ट्रीय स्तर की

मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित या अध्ययनरत

शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा वेबसाईट

www.sjmsnew.Rajasthan.gov.in/scholarhhip अथवा एसएसओ पोर्टल पर

Scholarship sje App अथवा मोबाईल ऐप SJED APPLICATIONS के माध्यम से अब 31

जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन पत्र भरने से

पूर्व संबंधित विद्यार्थी को जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय

घोषणा पत्र एवं अन्य आवश्यक जानकारियां जनाधार पोर्टल पर अपडेट करवानी

होगी। योजना से संबधित नियम व दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाईट पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों को संबंधित विश्वविद्यालय से शैक्षणिक

सत्र 2023-24 की मान्यता या सम्बद्धता एवं पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति भी

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अथवा अपडेशन निर्धारित अवधि में अवश्य करवानी होगी,

जिससे छात्रवृत्ति पोर्टल पर विद्यार्थियों के शिक्षण संस्थाओं का नाम

प्रदर्शित हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें