मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने किया एक करोड़ के अफीम का पौधा बरामद, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा। नवादा जिले के पकरीबरमा थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ से भी अधिक रुपये के अफीम का पौधा बरामद किया है। इस धंधे में शामिल तीन भाईयों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पकरीबरमा थाने के छत्तरवार गांव में रामदेव प्रसाद का पुत्र जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार तथा देवव्रत कुमार ने अफीम की खेती की थी,जिसकी जानकारी गुप्त सूचना के आधार पर मिली। उन्होंने बडे अधिकारियों को सूचित करते हुए टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया,जिसमें बड़े पैमाने पर खेत में लगाए गए अफीम के पौधे को बरामद किया ।इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ से भी अधिक है ।थाना अध्यक्ष ने बताया कि चार क्विंटल 21 किलो अफीम को बरामद किया गया है जो प्रदर्श के रूप में न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। संभावना व्यक्त की जा रही थी कि अफीम उत्पादन कर्ता की साथ गांठ बड़े अपराधियों तथा कुछ राजनेताओं से था, जिसे चुनाव के मौके पर बेचकर इस धन को वह राजनीतिक परिदृश्य में खर्च करता ।तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है ,जिसने अफीम की खेती कर बड़े पैमाने पर रुपए कमाने की बात भी स्वीकार की है ।थाना प्रभारी अजय कुमारकी इस कार्रवाई की सराहना करते हुए नवादा के एसपी अम्बरीष राहुल ने उन्हें शाबाशी दी है। अफीम बारामती की सूचना राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें