मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा के जोगाचक गांव के युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नवादा के जोगाचक गांव के युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

नवादा। बिहार के नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांधीधाम पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की जोगाचक गांव निवासी बिनोद यादव के 28 वर्षीय पुत्र अजित कुमार है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।जानकारी के अनुसार अजित कुमार पेशे से पेंटिंग का काम करता था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार की रात वह किसी कार्य से बाहर गया था, इसी दौरान गांधीधाम पुल के पास अपराधियों ने उसे निशाना बनाया और गोली मार दी। गोली लगने से अजित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जब शव पड़ा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही कौआकोल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कौआकोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। समाचार प्रेषण तक शव पीएचसी में रखा गया था। जैसे ही घटना की खबर गांव पहुंची, मृतक के स्वजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में पीएचसी पहुंच गए। वहां स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिसर में मातम छाया हुआ है।पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाने का दावा किया है, हालांकि हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से काम नहीं कर रही है और शुरुआती जांच में ही लापरवाही बरती जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें