मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में नालंदा के मुखिया पति की जघन्य हत्या बालू माफिया गिरी की वर्चस्व को लेकर हुई हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा,। नालंदा जिले के गिरियक थाने के सतउआ ग्राम पंचायत के

मुखिया पति बलवीर यादव का अपहरण कर शुक्रवार सुबह नवादा जिले में हत्या कर

दी गई। उनका शव वारसलीगंज थाने के टाटी मीर बीघा के ईंट चिमनी भट्ठे के पास

से बरामद हुआ है ।हत्या पिटाई कर तथा तेज हथियार से वार कर बेरहमी से की

गई है।

वारसलीगंज के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा

ने बताया कि बालू माफियाओं ने नालंदा के गिरियक थाना क्षेत्र से बलवीर का

अपहरण कर लिया था। हत्या कर वारसलीगंज क्षेत्र में लाश को फेंक दी गई है

।नवादा पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच तथा संपूर्ण

मामले की जांच में नालंदा पुलिस को पूरी सहयोग कर रही है ।

उन्होंने

कहा कि नालंदा पुलिस को लाश भी सुपुर्द कर दी गई है ।थाना प्रभारी ने यह

भी बताया कि बालू का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जिसमें कुछ

विवाद के कारण बालू माफियाओं ने बलवीर यादव का अपहरण कर हत्या कर दी। नवादा

तथा नालंदा जिले में बालू माफियाओं की सक्रियता से पुलिस काफी परेशान है।

यहां तक कहा जाए तो नवादा एसपी की निकम्मापन ने नवादा जिले को बालू

माफियाओं के आगोश में झोंक दिया। एसपी को अपराध नियंत्रण से कोई मतलब नहीं

है ।केवल नौकरी की घड़ियां गिनकर अपने आप को संपन्न बनाने में लगे हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें