मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के पीपलबे आश्रम जोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से तेज रफ्तार बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद षव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच षुरु की। पुलिस के अनुसार गुरूवार रात, संकटमोचन राजगढ़ निवासी मिथुन (26) पुत्र देवीसिंह वाल्मीकि, धर्मराज (30) पुत्र देवीसिंह वाल्मीकि और मुकेश (34) पुत्र रामप्रसाद वाल्मीकि बाइक से ब्यावरा से राजगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीपलबे आश्रम जोड़ के पास सड़क पर खड़ी ट्रॉली से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान मिथुन वाल्मीकि ने दम तोड़ दिया। वहीं धर्मराज की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। मुकेश का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच षुरु की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें