मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

पेड़ में फाँसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पेड़ में फाँसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

नवादा।नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत छबैल पंचायत के खैरा गांव अवस्थित चबूतरा के पास शनिवार को पीपल के पेड़ में फाँसी लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार घरेलू कलह से तंग आकर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी स्वर्गीय बैजू मांझी के पुत्र विनोद मांझी ने पीपल पेड़ से गमछा में गला फंसाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद गांव में कोलाहल मच गया।स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना कौआकोल थाना को दी गई। थानाध्यक्ष उमाशंकर कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर देर शाम पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है। पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भाष्कर में भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।थानाध्यक्ष के अनुसार मृतक की पत्नी पूजा देवी ने अपने पति द्वारा आत्महत्या कर लेने की बात कही है। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। बताया जाता है कि मृतक का घर लालपुर है,परन्तु वह विगत दो वर्षों से अधिक समय से अपने ससुराल खैरा में रह रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें