सड़क दुर्घटना में एक की मौत
कामरूप
(असम) कामरूप (ग्रामीण) जिले के मरानजान इलाके में गैस
टैंकर की चपेट में आने से साइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस
ने बुधवार को बताया कि बीती रात मरानजान इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 27
पर गैस टैंकर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक
की पहचान बरिगोग निवासी मिंटू सालोई के रूप में की गई है। घटना के समय
मिंटू अपने घर की ओर जा रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर
स्थानीय लोगों पहुंच कर जमकर हंगामा किया। जिसकी वजह से कुछ समय के लिए
राष्ट्रीय राजमार्ग ठप हो गया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
की टीम ने स्थानीय उग्र भीड़ को समझाकर शव को अपने कब्जे में लेकर कब्जे
में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस दुर्घटना में शामिल टैंकर को जब्त लिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।





