मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

जैसलमेर बस हादसा : जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही इमामत ने भी तोड़ा दम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जैसलमेर बस हादसा : जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही इमामत ने भी तोड़ा दम

जोधपुर। जैसलमेर जिले के थइयात गांव के पास में निजी बस में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 25 पहुंच गई है। एमजीएच अस्पताल में अब छह लोग वेंंटिलेटर पर है। अस्पताल में उपचाराधीन इमामत नाम के महिला की मौत हो गई। इधर पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन के सुपुर्द किया है। अहमदाबाद रैफर किए गए पीर मोहम्मद की इमामत है। वह 85 फीसदी तक झुलस गई थी।जैसलमेर जिले में थइयात गांव की सरहद में गत सप्ताह निजी बस में भीषण आग लगने से एक और मौत के बाद मृतकों की संख्या अब 25 हो गई है। इस हादसे की शिकार होने के बाद महात्मा गांधी अस्पताल में सबसे पहले इमामत को एमजीएच लाया गया था। 85 फीसदी जलने के कारण शुरू से ही उसकी जान को खतरा बना हुआ था। आखिरकार सोमवार की देर रात इमामत ने अंतिम सांस ली। वहीं उसके पति पीर मोहम्मद का उपचार जारी है। उसे अहमदाबाद रैफर किया गया है। महात्मा गांधी अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर फतेह सिंह ने बताया कि दो घायल वेंटिलेटर पर है। 6 घायलो का डॉक्टर और नर्सिंग की स्पेशल टीम के निगरानी में उपचार चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें