मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

कारगिल में ड्यूटी पर तैनात नवादा के मनीष कुमार शहीद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कारगिल में ड्यूटी पर तैनात नवादा के मनीष कुमार शहीद

नवादा। बिहार के नवादा जिले के रूपौ थाना अंतर्गत पाण्डेयगंगौट गांव निवासी अशोक राम के पुत्र व भारतीय सेना के जवान मनीष कुमार ड्यूटी के दौरान बुधवार को शहीद हो गए। वे लगभग 22 वर्ष के थे। उनके निधन की दुःखद खबर के बाद उनके गांव एवं प्रखण्ड में गहरा शोक है। शहीद जवान मनीष कुमार के पिता अशोक राम,माता सुशीला देवी,पत्नी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि उन्हें अपने बेटे पर गर्व भी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक मनीष कुमार जम्मू कश्मीर के कारगिल में पदस्थापित थे एवं ड्यूटी के दौरान ही बुधवार को उनकी मौत हो गई। फिलहाल उनके निधन के ठोस कारणों का पता नही चल पा रहा है। घटना की सूचना ड्यूटी स्थल से मृतक के घरवालों को फोन के माध्यम से प्राप्त हुई,जिसके बाद इलाके में सूचना मिलते ही माहाैल गमगीन हाे गया।दाे बड़े भाई भी है देश की सेवा मेंग्रामीणों के अनुसार शहीद मनीष चार भाई हैं,जिसमें इनके अलावे बड़े भाई पिंटू कुमार गया में , मंझले भाई राजीव कुमार उत्तराखंड में सेना में ही तैनात हैं। शहीद मनीष की शादी 06 मार्च को नवादा के धुर्रहार,सिसवां में हुई थी।मुखिया दीपक कुमार ने कहा कि शहीद जवान मनीष कुमार काफी मिलनसार एवं हँसमुख स्वभाव का व्यक्ति था। उसके शहादत पर हम सभी को गर्व है।ग्रामीणाें से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल जवान के पार्थिव शरीर को वहां पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शहीद जवान मनीष कुमार का पार्थिवशरीर गुरूवार को गांव आने की सम्भावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें