मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

नर्तकी को अपशब्द बोलने पर प्रेमी ने गोलीमार किया घायल, दो युवक हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा। जिले में राजौली थानाक्षेत्र के जोगियामारण पंचायत के भडरा गांव में गोली चलने से एक वृद्ध बुरी तरह से घायल हो गया। जिस मामले में पुलिस ने दो लोग को गुरुवार को हिरासत में ली है। गंभीर हालत में घायल को पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस के मुताबिक भड़रा निवासी नरेश प्रसाद के पुत्र पिंटु यादव के पुत्र के छठी में बार बालाओं के डांस का व्यवस्था किया गया था। बार बालाओं में एक मुस्कान नाम की नर्तकी का अफेयर एक युवक के साथ था और वो भी अपनी प्रेमिका का डांस देखने के लिए अपने दोस्तों के साथ भडरा गांव पहुंचा था। जैसे ही बार बालाओं का डांस शुरू हुआ। वैसे ही ग्रामीण युवकों के द्वारा नर्तकी मुस्कान को कुछ अपशब्द बोला। जिसके बाद ये बात नर्तकी मुस्कान के प्रेमी को नागवार गुजरी और गांव वाले युवकों से तू-तू-मैं- मैं होने लगा। विवाद बढ़ने के बाद नर्तकी के प्रेमी ने गोली चला दी। जिससे भडरा निवासी नरेश प्रसाद यादव बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रजौली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है।घटना की सूचना पर भडरा गाँव पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दो युवकों को हिरासत में लिया । हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ जारी है।वहीं इस संबंध में रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें