मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रैक्टर का इंजन पलटने से चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा।नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के बड़राजी-कोल्हुआर

संपर्क पथ पर बुधवार को रामपुर बलुआ मुसहरी के समीप एक डीजे ट्राली का इंजन

पइन में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक ट्रैक्टर

चालक कौआकोल थाना क्षेत्र के पाली पंचायत की मंदरा गांव निवासी शिववालक

यादव उर्फ अकलू यादव का पुत्र मुकेश यादव 30 वर्ष के है। ट्रैक्टर भी मंदरा

गांव के ही भागवत प्रसाद उर्फ भागो प्रसाद का बताया गया है।

घटना के

वक्त ट्रैक्टर में कुणाल म्यूजिक ग्रुप ओखरिया रोड, बड़राजी का डीजे ट्राली

लगा हुआ था। चालक डीजे ट्राली लेकर कहीं शादी समारोह में जा रहा था।

रास्ते में रामपुर बलुआ मुसहरी के पास सड़क पर पूर्व से बिजली खंभे का लगा

ब्रेकर पार करने के क्रम में ट्रैक्टर असंतुलित होकर पइन में पलट गई। इंजन

से दबकर घटना स्थल पर ही चालक की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर

कौआकोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी के जरिए पइन से ट्रैक्टर को

खींचकर बाहर निकलवाया। तब चालक के शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना के

बाद मृतक के घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो

गया है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन तथा गांव के ग्रामीण दौड़े

भागे घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल

नवादा भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें