मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार से ट्रक से टकराई बोलेरो, चालक की मौत, छह बाराती घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बेगूसराय।राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)- 28 के बरौनी-मुजफ्फरपुर खंड पर गुरुवार को अहले सुबह दो वाहनों के आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, छह बाराती घायल हो गए, इसमें से दो हालत को हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया है।घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गांव के समीप है। मृतक की पहचान विशनपुर लोदियाही निवासी लाल देव राय के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की रात विशनपुर लोदियाही से बारात लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा गई थी। बारात से लौटने के दौरान गुरुवार को अहले सुबह बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गांव के समीप एनएच-28 पर तेज रफ्तार ट्रक एवं बाराती से भरी बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो चालक लोदियाही निवासी लाल देव राय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो पर सवार छह बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों के प्रयास से सभी घायलों को गोधना स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां कि दो बाराती की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। बछवाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर यातायात शुरू करा दिया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें