मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में एक आईपीएस और 83 आरएएस अफसरों के तबादले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान में एक आईपीएस और 83 आरएएस अफसरों के तबादले

जयपुर। राज्य सरकार ने एक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और 83 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अफसरों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग ने साेमवार देर रात इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें एडीएम और एसडीएम ज्यादा हैं। इसके साथ पांच आरएएस के तबादले निरस्त किए गए हैं।सूची के अनुसार नीमकाथाना के एसपी प्रवीण नायक नूनावत को राज्यपाल के एडीसी के पद पर पोस्टिंग दी गई है। नूनावत की जगह खाली हुए नीमकाथाना एसपी के पद पर सीकर एसपी काे एडिशनल चार्ज दिया गया है। आरएएस अफसर गोपाल राम बिरधा को प्रारंभिक शिक्षा विभाग बीकानेर में अतिरिक्त निदेशक, विभु कौशिक को मेडिकल सर्विस कॉपोर्रेशन में कार्यकारी निदेशक के पद पर पोस्टिंग दी गई है। आभा बेनीवाल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की रजिस्ट्रार होंगी। बाड़मेर एडीएम लोकेश कुमार मीणा का तबादला बाबा आमटे दिव्यांग यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार पद पर किया है। उत्तम सिंह शेखावत को राजस्थान स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल जयपुर के सचिव पद पर पोस्टिंग दी गई है। पांच आरएएस अफसरों के तबादले निरस्त किए गए हैं। उम्मेदी लाल मीणा का एडीएम हनुमानगढ़ से एडीएम ब्यावर, राकेश कुमार शर्मा का निदेशक राजपत्रित चिकित्सा विभाग से निदेशक प्रशासन पंचायती राज विभाग के पद पर किया गया तबादला निरस्त किया गया है। लाखन सिंह गुर्जर का एसडीओ टपूकड़ा से एसडीओ रामगढ़, मुकेश कुमार मीणा सेकंड का उपायुक्त उपनिवेशन विभाग नाचना से सहायक आयुक्त उपनिवेशन मोहनगढ़ और पवन कुमार का एसडीओ जैसलमेर से चिड़ावा के पद पर किया गया तबादला निरस्त किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें