मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय लुटेरा घायल, तीन अन्य समेत चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

झांसी,। जनपद के मोंठ थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप

बीते दिनों एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ एक लाख 25 हजार रुपये की

लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। देर रात पुलिस व शातिर लुटेरों के बीच

मुठभेड़ हो गई।

इस दौरान दोनों ओर से चली गोलियों में एक बदमाश घायल हो

गया। जबकि तीन अन्य बदमाशों ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने इनके कब्जे से

तमंचा, कारतूस,लूट का मोबाइल फोन सहित घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ 93

हजार की नकदी बरामद की है।

एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने रविवार

काे बताया कि 16 जुलाई की रात रक्सा निवासी शिवम यादव जो फाइनेंस कम्पनी

में काम करता है, वह क्लेक्शन का पैसा मोंठ से लेकर झांसी की ओर आ रहा था।

तभी रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वाट और मोंठ पुलिस को खुलासा करने के लिए

लगाया गया था। शनिवार की देर रात दोनों ही टीमें अपराधियों की धरपकड़ में

लगी थी तभी मोंठ थाना क्षेत्र के भांडेर रोड पर बाइक सवार संदिग्ध युवकों

ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का

प्रयास किया लेकिन बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी

कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर

में गोली जा लगी। यह देख बाकी तीन बदमाशों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

एसपी

ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए चारों बदमाशों ने अपने नाम राज

यादव निवासी तिवारयाना थाना समथर, जतिन वंशकार, हरेंद्र शर्मा व अतुल यादव

निवासी मध्यप्रदेश पंडोखर बताया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए बदमाश

अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह के सदस्य है। इनके कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा

कारतूस, दो टेबलेट, 93 हजार 370 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई

हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें