मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

जंगली हाथी के हमले में युवक की मौत, इलाके में दहशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जंगली हाथी के हमले में युवक की मौत, इलाके में दहशत

नवादा।नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत अंतर्गत सुअरलेटी गांव में बुधवार को जंगली हाथी के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है, जबकि मृतक के घर पर मातम पसरा हुआ है।ग्रामीणों के अनुसार युवक रोज की तरह गांव के ही नोखी यादव के खटाल से दूध लेने गया था। दूध लेकर वह अपने घर लौट रहा था, तभी जंगल क्षेत्र में घूम रहे जंगली हाथी ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हाथी ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।बताया जाता है कि मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है। उसकी असामयिक मौत से परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।घटना को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में हाथी के आने की जानकारी होने के बावजूद विभाग की ओर से न तो माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया गया और न ही नियमित गश्ती की गई।ग्रामीणों का मानना है कि यदि समय रहते लोगों को चेतावनी दी जाती तो शायद यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।वहीं जब ग्रामीण घटनास्थल की ओर गए तो देखा कि नोखी यादव की एक भैंस को भी हाथी ने मार दिया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है और लोग शाम ढलते ही घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें