मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

युवक की गोली मारकर हत्या, घंटों सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक की गोली मारकर हत्या, घंटों सड़क जाम

नवादा।बिहार के नवादा जिले में अपराधियों ने सोमवार की रात्रि 9:30 बजे के करीब नवादा नगर के गोपाल नगर मोहल्ले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक को लगातार तीन गोलियां दागी गई है ।इस घटना के बाद मोहल्ले में अफरा- तफरी माहौल उत्पन्न हो गया।मृतक के परिजनों तथा मोहल्ले के लोगों ने 12:00 बजे रात्रि तक सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दी ।एसपी अभिनव धीमान ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आपसी दुश्मनी के कारण हत्या का कारण बताया जा रहा है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।प्रारंभिक नकारी के अनुसार युवक को तीन गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात के तुरंत बाद घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस टीम पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया गया।मृतक के पिता राम पदारथ यादव ने पड़ोस के बिहार पुलिस में सिपाही उदय यादव और उसके भतीजे राहुल कुमार , नीतीश कुमार ,सोनू कुमार और रोहित कुमार पर काजू कुमार को गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया है।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया । मृतक युवक नाबालिक बताया गया है।मौके पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार डीएसपी हुलास कुमार सहित तमाम पदाधिकारी पहुंचकर जाम हटाने की कोशिश कर रहे हैं।नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि भारी मशक्कत के बाद रति 12:00 बजे सड़क जाम हटाया गया ।उन्होंने कहा कि जल्द ही इस घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें