मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

61 हजार जाली नेपाली नोट के साथ एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरफ्तार आरोपी नेपाल के साथ जाली भारतीय नोट को भी खपाने का करता है काम

पूर्वी चंपारण। रक्सौल में जाली भारतीय नोट बरामद होने के बाद अब पड़ोसी देश नेपाल के जीतपुर सिमरा उपमहानगर पालिका-7 जीतपुर बाजार से 61 हजार जाली नेपाली नोट के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया है। बरामद सभी नोट एक हजार की शक्ल में 61 पीस था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के सर्लाही जिला के चंद्रनगर नगरपालिका निवासी 44 वर्षीय रामचंद्र महतो के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार आरोपी प्रभु साह कलवार के किराना दुकान से नकली नोट से समान खरीदने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच उक्त दूकानदार ने इसकी सूचना नेपाल पुलिस को दे दी। जिसके बाद उसको हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उसके पास एक एक हजार के 61 नोट बरामद किया गया।

नेपाल पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान उक्त आरोपी ने नेपाली रूपये के साथ जाली भारतीय नोट को भी खपाने का काम करता है,पुलिस इसके लिंकेज को खंगालने में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें