मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

लूटपाट के मामले में आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लूटपाट के मामले में आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली। मध्य जिले के कमला मार्केट थाना पुलिस ने लूट की वारदात को महज 24 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटी गई नकदी और शिकायतकर्ता का आधार कार्ड बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल हुई ई-रिक्शा भी जब्त कर ली गई है। पकड़े गए आरोपित की पहचान वीरेश उर्फ वीरू (21) के रूप में हुई है।

मध्य जिले के डीसीपी निधिन वालसन के अनुसार 30 अगस्त की शाम करीब 7 बजे शाहगंज चौक से अजमेरी गेट तक जा रहे एक यात्री रफी गुल ने ई-रिक्शा किराए पर ली। रिक्शा चालक के साथ एक और युवक बैठा हुआ था। अजमेरी गेट के पास पहुंचने पर जब यात्री उतरा तो ड्राइवर और उसके साथी ने उसे रोककर हमला किया और पर्स लूट लिया। पर्स में करीब 20-25 हजार नकद और आधार कार्ड था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित मौके से भाग गए और ई-रिक्शा वहीं छोड़ गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना कमला मार्केट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। डीसीपी के अनुसार पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपित के पास से 1200 नकद, शिकायतकर्ता का आधार कार्ड और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद हुई। पूछताछ में उसने वारदात कबूल कर बताया कि उसने अपने साथी शादाब के साथ मिलकर यह लूट की। ई-रिक्शा शादाब ने किसी परिचित से उधार ली थी और मालिक को इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस अब फरार आरोपित शादाब की तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें