मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना

जयपुर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत विभिन्न नेताओं ने डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। और डॉ. सिंह की सादगी, ईमानदारी और भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने डॉ. सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा, "ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को शांति प्रदान करे और परिवारजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे।"मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का दुखद समाचार मिला। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजनों के साथ है।"उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को संबल प्रदान करें।" उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने भी इसी भावना के साथ डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि दी।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा- “डॉ मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। डॉ साहब सरल, सौम्य एवं ईमानदार के धनी थे। भारत के आर्थिक विकास, अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता एवं दुनिया में भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में मनमोहन सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। वित्त मंत्री के रूप में भारत को नई दिशा देने वाला आर्थिक उदारीकरण जैसा बड़ा कदम उठाया। प्रधानमंत्री के रूप में आपके कार्यकाल में राजस्थान को विशेष सहयोग मिला जिससे कारण पचपदरा रिफाइनरी जैसी बड़ी सौगात मिली। आपके कार्यकाल को अधिकार आधारित राजनीति की शुरुआत के लिए भी याद रखा जाएगा। एक सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर अर्थशास्त्री, रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं प्रधानमंत्री तक का आपका सफर सभी के लिए प्रेरणादायक है।”विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लिखा- “डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर से मुझे गहरा आघात पहुंचा है। उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली, अद्वितीय नेतृत्व और आर्थिक नीतियों ने भारत को नई दिशा दिखाई। उनका योगदान देश के विकास में अविस्मरणीय रहेगा।”केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने लिखा- “देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। भारत के एक सम्मानित और समर्पित नेता के रूप में, डॉ. मनमोहन सिंह जी ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जाना समूचे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।”केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- “डॉ. मनमोहन सिंह का देहावसान अत्यंत दुखद सूचना है। उन्होंने भारतीय राजनीति में अर्थशास्त्र के जानकार के रूप में एक पृथक पहचान बनाई। उनके सद्कार्य याद किए जाएंगे।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें