मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

सावन के आखिरी सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शिवालयों में गूंजते रहे हर हर महादेव के जयकारे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया।सावन माह के आखिरी सोमवारी पर फारबिसगंज और अररिया जिलेभर के सभी शिवालयों में श्रद्धाओं का सैलाब उमड़ पड़ा।अहले सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लग गयी. भक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना किया।भगवान शिव का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक कर भक्तों ने परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।श्रद्धालुओं का अधिक भीड़ होने के चलते कई मंदिरों में लाइन लगवाकर पूजा-अर्चना करवाया गया. जबकि पूजा-दर्शन को श्रद्धालुओं को इंतजार भी करना पड़ा।इस दौरान शहर के बड़ा शिवालय, पंचमुखी शिव मंदिर, सुन्दरनाथ , मदनेश्वर महादेव, उमाशंकर महादेव, नागेश्वर महादेव मंदिर के अलावे अन्य मंदिरों में भी भगवान शिव का आशीष पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।इस दौरान शिवालयों श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजते रहे. हर-हर, बम-बम का घोष सुनायी दिया. कई मंदिरों के आस-पास पूजा सामग्री आदि के लिए दुकानें भी सजी थी. इन दुकानों से श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, पुष्प और धतूरा, प्रसाद आदि की खरीदारी की और कई मंदिरों में रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें