मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

रामनवमी छह को, रामभक्‍तों के पराक्रम से अचंभित होगी राजधानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रामनवमी छह को, रामभक्‍तों के पराक्रम से अचंभित होगी राजधानी

रांची। उत्सा्ह और शौर्य का पर्व रामनवमी छह अप्रैल को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में हर्षोल्लारस के साथ मनाई जाएगी। रामनवमी पर पूरी रांची भगवामय हो गई है। रामनवमी पर रविवार को राजधानी रांची रामभक्‍तों का पराक्रम देखकर अचंभित होगी।वहीं रामनवमी को लेकर रांची के हर गली-मुहल्लों में भगवान राम और वीर हनुमान की पूजा-अर्चना की जा रही है। मुहल्लों में देर रात तक रामनवमी पर निकलनेवाली शोभायात्रा और जुलूस में अपना शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए उत्साेही युवा परंपरागत हथियारों से अभ्यास कर रहे हैं।वहीं महावीर मंडल केंद्रीय समिति के मार्गदर्शन में रांची के कई महावीर मंडल भी अपनी-अपनी टोलियों को संगठित कर जोर-शोर से तैयारी में जुटे हैं। साथ ही झांकियों की तैयारी हो रही है। झांकियों में भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्माण और वीर हनुमान का वेश धारण करनेवाले कलाकारों की भी पूछ बढ़ गई है।झंडा और पताकों से पटी सड़केंरांची की कई सड़कें महावीरी झंडा और पताकों से पटी हुई हैं। अल्बर्ट एक्का चौक, कोकर बाजार, हिनू चौक, रातू रोड, हरमू, अरगोड़ा सहित कई इलाकों की सड़कों पर झंडा, पताके और रामभक्तों के बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं। वहीं इन इलाकों में महावीरी झंडा के लिए पताका और बांस की बिक्री भी खूब हो रही है। साथ ही तलवार और फरसा, भाला, गदा की भी खूब मांग है।उल्लेखनीय है कि रविवार को रामनवमी पर रांची के विभिन्न क्षेत्रों का अखाड़ा की शोभायात्रा अपर बाजार के महावीर चौक से अल्बकर्ट एक्का चौक होते हुए प्राचीन निवारणपुर मंदिर पहुंचेगी और यहां महावीरी झंडे की पूजा अर्चना कर सभी अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।शोभायात्रा का समाजिक संगठन करेंगे स्वागतरांची में निकलनेवाली रामनवमी शोभायात्रा में विभिन्न जगहों पर लगभग दो हजार से ज्यादा सेवा और स्वागत शिविर लगाकर शोभायात्रा में शामिल राम के भक्तों का स्वागत धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के लोग करेंगे। इसके अलावा स्वागत शिविर में अंग वस्त्र, माला, पुष्प वर्षा, मोमेंटो देकर परंपरागत तरीके से शोभा यात्रा में शामिल राम भक्तों का स्वागत किया जाएगा।भक्तों में बंटेगा चना और ठंडा पेयशोभायात्रा के दौरान विभिन्न् स्थानों पर स्वागत शिविरों के जरिए रामभक्तों में चना, ठंडा पेय, पेयजल, फल, बुंदिया, आलू चॉप, जूस,टॉफी, खीर, सिंघाड़ा सहित अन्य खाद्य सामग्री बांटी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें