मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री 7 नवंबर को करेंगे राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के वर्षभर चलने वाले समारोह का शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री 7 नवंबर को करेंगे राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के वर्षभर चलने वाले समारोह का शुभारंभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 नवंबर को सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के वर्षभर चलने वाले उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह कार्यक्रम इस साल 7 नवंबर से अगले साल 7 नवंबर तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी उत्सव की औपचारिक शुरुआत है, जो उस अमर रचना की 150वीं वर्षगांठ का प्रतीक होगा जिसने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरणा दी और आज भी राष्ट्रीय एकता व गर्व का भाव जगाती है।इस अवसर पर देशभर में सुबह करीब 9:50 बजे सार्वजनिक स्थलों पर ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे।उल्लेखनीय है कि वर्ष 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने अक्षय नवमी के दिन ‘वंदे मातरम्’ की रचना की थी, जो बाद में उनके उपन्यास ‘आनंदमठ’ का हिस्सा बनी। मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता के रूप में समर्पित यह गीत भारत की जागृत राष्ट्रीय चेतना और आत्मसम्मान का शाश्वत प्रतीक बन गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें