मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

कारगिल विजय दिवस पर दिल्ली भाजपा का ऐतिहासिक आयोजन: वीरता, श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति का भव्य प्रतीक बना राष्ट्रीय राजधानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
कारगिल विजय दिवस पर दिल्ली भाजपा का ऐतिहासिक आयोजन: वीरता, श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति का भव्य प्रतीक बना राष्ट्रीय राजधानी

140 कार्यक्रमों के माध्यम से वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, हर भारतीय के हृदय में गूंजा देशभक्ति का स्वर

नई दिल्ली, 26 जुलाई।

देश की शौर्यगाथा के स्वर्णिम अध्याय "कारगिल विजय दिवस" के पावन अवसर पर दिल्ली भाजपा ने अद्वितीय और प्रेरणादायी पहल करते हुए राजधानी में राष्ट्रभक्ति की एक भव्य लहर प्रवाहित की। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आज एक साथ 140 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें तिरंगा यात्राएं, विजय यात्राएं, शिक्षण संस्थानों में व्याख्यान, शहीद स्मारकों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम और वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने जैसे गौरवशाली आयोजन सम्मिलित रहे।

इस गौरवमयी दिन की शुरुआत इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक (National War Memorial) पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा वीर शहीदों को नमन करने से हुई। प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन राणा, सांसद एवं प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र चंदोलिया, श्रीमती कमलजीत सहरावत, श्री विष्णु मित्तल और भाजपा मीडिया प्रमुख श्री विक्रम मित्तल ने श्रद्धा से वीर जवानों की शौर्यगाथाओं को नमन किया और उनके बलिदान को आत्मसात किया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा—

"आज का दिन भारतीय सेना के सौर्य, गौरव और विजय का प्रतीक है। यह केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हर भारतीय के हृदय में देशप्रेम की ज्योति जलाने का अवसर है। हमें गर्व है कि हमारे वीर सैनिकों ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को पराजित कर तिरंगे की शान को अक्षुण्ण रखा।"

उन्होंने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व को स्मरण करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय राजनीति और सैन्य रणनीति का एक आदर्श उदाहरण है, जहाँ न केवल रणभूमि में शत्रु पर विजय पाई गई, बल्कि विश्व पटल पर भारत ने अपनी नैतिक दृढ़ता का परिचय भी दिया।

सचदेवा ने यह भी कहा कि जिस प्रकार से सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद को निर्णायक जवाब दिया है, उसी प्रकार हर भारतीय अब आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ खड़ा है।

“यह विजय दिवस एक उत्सव नहीं, एक प्रेरणा है—हर भारतीय के लिए, हर युवा के लिए, कि हम अपने वीर जवानों की कुर्बानियों को याद रखें और देश सेवा को अपना धर्म बनाएं।” — उन्होंने कहा।

कार्यक्रमों का समन्वय अशोक ठाकुर द्वारा किया गया, जिसमें सभी 14 संगठनात्मक जिलों में स्थानीय सांसद, विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के साथ भाग लिया। यह आयोजन न केवल भारतीय सेना के गौरव को नमन था, बल्कि नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का भी एक सशक्त माध्यम बना।

दिल्ली भाजपा का यह आयोजन कारगिल विजय दिवस को सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम की जीवंत अनुभूति में बदलने का अनुपम प्रयास था।

आज राजधानी की हर गली, हर चौक, हर विद्यालय, हर संस्था में एक ही भावना गूंज रही थी—

"वंदे मातरम्", "भारत माता की जय", और "जय हिंद की सेना!"

यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि भाजपा न केवल राष्ट्र के निर्माण में, बल्कि उसके गौरव की रक्षा के लिए सदैव अग्रणी रही है। कारगिल विजय दिवस को इस गरिमामयी स्वरूप में मनाकर दिल्ली भाजपा ने भारतीय राजनीति में राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें