मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

12 जुलाई को प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत 51,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी का तोहफा, पीएम मोदी वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

12 जुलाई को प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत 51,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी का तोहफा, पीएम मोदी वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली, 11 जुलाई 2025: युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई 2025 को देशभर के हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री रोजगार मेला, केंद्र सरकार द्वारा रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में एक मजबूत और निरंतर पहल बन चुका है। 12 जुलाई को आयोजित होने जा रहा यह 16वां राष्ट्रीय रोजगार मेला देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में चयनित 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

अब तक रोजगार मेलों के माध्यम से 10 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी सेवा में अवसर दिया जा चुका है, जो मोदी सरकार की युवाओं को सशक्त करने की नीति का प्रमाण है।

इस बार जिन विभागों में नियुक्तियां की जा रही हैं, उनमें प्रमुख रूप से रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय शामिल हैं। चुने गए युवा अब इन मंत्रालयों और विभागों में देश की सेवा करेंगे और प्रशासनिक तंत्र का हिस्सा बनेंगे।

यह पहल न केवल युवाओं को सरकारी सेवा का अवसर दे रही है, बल्कि यह उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बना रही है। प्रधानमंत्री मोदी का यह दृष्टिकोण स्पष्ट है कि जब देश का युवा सक्षम और सशक्त होगा, तभी भारत वैश्विक मंच पर आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र बन सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें